श्रावस्ती जनपद के इकौना थाना क्षेत्र के जगदीशपुर में ज्येष्ठ माह के तीसरे बड़े मंगलवार पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों का तांता लगा रहा। दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और मंगल कामना की। मंदिर परिसर पूरे दिन “जय बजरंगबली” के जयकारों से गूंजता रहा। भक्तों ने हनुमान जी को नारियल, फूल-माला और लड्डू का प्रसाद अर्पित किया। भीषण गर्मी के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था में कोई कमी नहीं दिखी। बड़ी संख्या में महिलाएं, बुजुर्ग और युवा मंदिर पहुंचे और दर्शन-पूजन किया। इस अवसर पर कई श्रद्धालुओं द्वारा भंडारे और प्रसाद वितरण का आयोजन भी किया गया, जिसमें हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे दिन भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठानों का क्रम चलता रहा, जिससे वातावरण पूरी तरह श्रद्धा और भक्ति में सराबोर रहा। स्थानीय ग्रामीणों राजित राम यादव, डॉ. सुभाष चंद्र यादव, सोनू कुमार यादव, विनोद कुमार यादव, सुरेश कुमार यादव, संतोष कुमार जायसवाल, विनय सिंह और पवन कुमार यादव सहित अन्य लोगों ने बताया कि बड़े मंगलवार पर जगदीशपुर में हर वर्ष विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इनमें दूर-दराज के क्षेत्रों से भी श्रद्धालु शामिल होते हैं।
श्रावस्ती के जगदीशपुर मंदिर में भक्तों की भारी भीड़:ज्येष्ठ के तीसरे बड़े मंगलवार पर श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












