#बस्ती_न्यूज
बस्ती जनपद के सोनहा थाना पुलिस ने एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने के आरोपी असलम को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पीड़िता को भी सकुशल बरामद कर लिया। यह कार्रवाई मु0अ0सं0 114/26, धारा 137(2), 87 BNS के तहत की गई। अभियुक्त असलम पुत्र समीरुल निवासी विशम्भर चक (डुमरी), थाना सोनहा को सल्टौआ तिराहा के पास से पकड़ा गया। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया। इस गिरफ्तारी अभियान में थानाध्यक्ष महेश सिंह, उपनिरीक्षक शिवदास गौतम, कांस्टेबल देवेंद्र यादव और महिला कांस्टेबल अर्चना शामिल थे। जनपद बस्ती पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार:सोनहा पुलिस ने 24 घंटे में पीड़िता को सकुशल बरामद किया
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Home
on Hello world!












