Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)लालपुर खदरा में घर में चोरी:नकदी-जेवरात किया पार, दूसरे घर में भी...

लालपुर खदरा में घर में चोरी:नकदी-जेवरात किया पार, दूसरे घर में भी दीवार तोड़ घुसने की कोशिश


इकौना थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। बीती रात लालपुर खदरा गांव में चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया। एक घर से नकदी और जेवरात चोरी कर लिए गए, जबकि दूसरे घर में चोरी का प्रयास किया गया। लगातार हो रही घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत और आक्रोश का माहौल है। पासी पुरवा निवासी रामराज के घर का ताला तोड़कर चोर अंदर घुस गए। चोर घर में रखा बक्सा उठाकर पास के बगीचे में ले गए और वहां उसे तोड़ दिया। बक्से में रखे करीब 10 हजार रुपए नकद, महिलाओं की पायल, अन्य कीमती जेवरात और गुल्लक में जमा पैसे चोरी कर लिए गए। सुबह घटना की जानकारी होने पर परिवार में हड़कंप मच गया। पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, कोरियन पुरवा निवासी ननकू के घर में भी चोरों ने चोरी का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि चोर पक्के मकान की दीवार तोड़कर अंदर घुसने की कोशिश कर रहे थे। दीवार टूटने की आवाज सुनकर परिवार के लोग जाग गए। आहट मिलते ही चोर मौके से फरार हो गए। लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में भय का माहौल है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से गांव में रात्रि गश्त बढ़ाने, चोरों की जल्द गिरफ्तारी करने और चोरी गया सामान बरामद कराने की मांग की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments