Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्रावस्ती मे मदरसे से छात्र सुहेल लापता:महीने भर मे सुराग नहीं बढ़ी...

श्रावस्ती मे मदरसे से छात्र सुहेल लापता:महीने भर मे सुराग नहीं बढ़ी चिंता, तलाश जारी, परिवार बोला-मदरसा प्रबंधन की लापरवाही


श्रावस्ती के सोनवा थाना क्षेत्र स्थित एक मदरसे से 18 वर्षीय छात्र सुहेल के लापता होने का मामला महीने भर मे भी अनसुलझा है। चौगौई गांव निवासी जमील अली का बेटा सुहेल अड़राई गांव के मदरसा दारुल उलूम अल जामियातुल कादरिया में रहकर उर्दू की पढ़ाई कर रहा था। वह 21 मई 2026 को अचानक मदरसे से लापता हो गया और अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि मदरसा प्रबंधन ने सुहेल के लापता होने की जानकारी उन्हें समय पर नहीं दी। बेटे के लापता होने की जानकारी उन्हें दूसरों के जरिये मिली, उनका कहना है कि यदि सूचना तुरंत मिल जाती तो तलाश में तेजी लाई जा सकती थी। वहीं सुहेल के पिता जमील अली, जो रोजगार के सिलसिले में मुंबई में थे, बेटे के लापता होने की खबर मिलते ही गांव लौट आए। उन्होंने 28 मई को सोनवा थाने में तहरीर देकर बेटे की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई। मदरसा संचालक अब्दुल कादिर के अनुसार, घटना वाले दिन दो छात्र एक साथ मदरसे से बाहर गए थे। उनमें से एक छात्र वापस लौट आया, लेकिन सुहेल वापस नहीं आया। मदरसे की ओर से भी उसकी खोजबीन की गई, परंतु कोई सफलता नहीं मिली। पुलिस ने बताया कि छात्र की तलाश के लिए कई टीमें गठित की गई हैं। संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है और मामले की जांच हर पहलू से की जा रही है। परिजनों के अनुसार, सुहेल अपने पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ा है। वहीं एक माह बीत जाने के बावजूद लापता बेटे की कोई ठोस जानकारी सामने न आने से परिवार की चिंता बढ़ गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments