HomeHealth & Fitnessसूरजकुंड भूहर मंदिर व्यापार मंडल इकाई का हुआ गठन

सूरजकुंड भूहर मंदिर व्यापार मंडल इकाई का हुआ गठन

लखनऊ। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष सुरेश छाबलानी के नेतृत्व में सूरजकुंड भूहर मंदिर व्यापार मंडल के गठन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर सुमित यादव को वरिष्ठ महामंत्री पद पर दिनेश श्रीवास्तव को महामंत्री पद पर आकाश कश्यप को,कोषाध्यक्ष पद पर राजीव कुमार को,वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर व्योमेश चन्द वाजपेई,शिव कुमार यादव को,उपाध्यक्ष पद पर सतीश कुमार,आलोक कुमार, सचिन कश्यप को, संगठन मंत्री पद पर सतीश चौरसिया को, प्रचार मंत्री शैलेंद्र कुमार गौतम को,मंत्री आशीष गुप्ता,आनंद सोनी,अर्पित को चेयरमैन संजय यादव को,प्रभारी के रूप में धीरपाल यादव को मनोनीत किया। लखनऊ महानगर अध्यक्ष सुरेश छाबलानी ने बताया कि जल्दी ही इसका भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा जिसमें संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल उपस्थित रहेंगे। इस इकाई के गठन के अवसर पर अखिल भारतीय जो व्यापार मंडल के महामंत्री अनुज गौतम,नगर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र शुक्ला, अमित पांडे सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments