Homeजिला / लोकल (Local News)तमिलनाडु मंत्रिमंडल का विस्तार, राजभवन में 23 नए मंत्रियों ने ली शपथ

तमिलनाडु मंत्रिमंडल का विस्तार, राजभवन में 23 नए मंत्रियों ने ली शपथ


चेन्नई। मुख्यमंत्री जोसेफ विजय के नेतृत्व वाली तमिलनाडु सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया। गुरुवार को राजभवन में राज्यपाल ने 23 नए सदस्यों को मंत्री पद की शपथ दिलाई ली। इनमें टीवीके पार्टी के 21 और सहयोगी दल कांग्रेस के दो सदस्य हैं। इसके साथ ही राज्य में मंत्रियों की कुल संख्या बढ़कर 32 हो गई है।
आज गिंडी स्थित राजभवन परिसर में आयोजित एक समारोह में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अरलेकार ने 23 नए मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इन नए मंत्रियों में श्रीनाथ, विजयलक्ष्मी, रंजीतकुमार, विजय तमिझन पार्थिबन, कुमार, विनोद, राजीव, राजकुमार, रमेश, थेन्नारसु, कमली, कांतिराज, मदन राजा, जगदीस्वरी, राजेश कुमार, विजय बालाजी, लोकेश तमिझसेल्वन, विश्वनाथन, संपत कुमार, शरतकुमार, मारिया विल्सन, विग्नेश और मोहम्मद परवेज शामिल हैं।
राज्यपाल ने सबसे पहले तूतीकोरिन विधायक और मुख्यमंत्री विजय के करीबी मित्र श्रीनाथ को मंत्री पद की शपथ दिलाई। इसके बाद कमली, विजयलक्ष्मी, विनोद, राजीव, रंजीतकुमार और विजय बालाजी सहित अन्य विधायकों ने मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इनमें राजेश कुमार और विश्वनाथन कांग्रेस के विधायक हैं। राज्य में 59 वर्षों बाद कांग्रेस के विधायकों को तमिलनाडु सरकार में मंत्री पद मिला है।
विजय के मंत्रिमंडल में अनुसूचित जाति के साथ सदस्यों को प्रतिनिधित्व दिया गया है। मंत्रिमंडल में सात महिलाओं को भी शामिल किया गया है। इनमें कीर्तना, कमली, जगदीस्वरी और विजयलक्ष्मी शामिल हैं।  इस बीच नए मंत्रियों को विभागों का आवंटन करते हुए राज्यपाल ने आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments