बाबागंज में मोहर्रम की नौवीं तारीख पर अकीदत के साथ ताज़िया रखी गई। कस्बा स्थित ताज़िया चौक पर रात करीब 10 बजे पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार यह आयोजन हुआ। इस वर्ष बाबागंज में डल्लू भाई के आवास पर एक मुख्य चौक बनाया गया है। यहाँ ताज़िया को ज़ियारत (दर्शन) के लिए स्थापित किया गया। शाम से ही स्थानीय लोग और अकीदतमंद इस चौक पर पहुँचकर मन्नतें मांग रहे हैं। शकील भाई टेंट वाले के यहाँ भी अकीदत के साथ ताज़िया स्थापित की गई है। यहाँ ज़ियारत के लिए आने वाले अकीदतमंदों और राहगीरों के लिए खीर, शरबत और ठंडे पानी का विशेष प्रबंध किया गया है। इस व्यवस्था की लोगों ने प्रशंसा की। ताज़िया रखे जाने के दौरान चौक और आसपास के इलाकों में शांति व सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। स्थानीय लोगों ने आपसी सौहार्द और भाईचारे का प्रदर्शन करते हुए इस मौके पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। डल्लू भाई और शकील भाई के यहाँ बने इन चौकों पर देर रात तक अकीदतमंदों का आना-जाना और फातिहा का सिलसिला जारी रहने की उम्मीद है।
मोहर्रम की नौवीं पर ताज़िया रखी गई:बाबागंज में डल्लू भाई के आवास पर बना मुख्य चौक
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












