Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)सोहास में टीबी अभियान कैंप, 138 मरीजों की जांच:112 का एक्स-रे, रक्तचाप...

सोहास में टीबी अभियान कैंप, 138 मरीजों की जांच:112 का एक्स-रे, रक्तचाप और शुगर की भी जांच हुई


महराजगंज के पनियरा स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर सोहास में गुरुवार को एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पनियरा के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अधिदेव कश्यप के निर्देशन में 100 दिवसीय टीबी अभियान के तहत आयोजित हुआ। प्रधान प्रतिनिधि सतीस सिंह ने इसकी अध्यक्षता की, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर में कुल 138 लाभार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान मरीजों का रक्तचाप (बीपी), मधुमेह (शुगर) सहित अन्य आवश्यक जांचें की गईं। कुल 112 मरीजों का एक्स-रे भी कराया गया, जिससे टीबी सहित अन्य बीमारियों की पहचान में सहायता मिल सके। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर ही मरीजों को आवश्यक दवाएं भी उपलब्ध कराईं। शिविर में पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए, जिससे उन्हें भविष्य में निशुल्क इलाज की सुविधा मिल सकेगी। इस कैंप में बीसीपीएम धर्मेंद्र कुमार सिंह, एसटीएस अजीत कुमार, सीएचओ दीपक कुमार, कुंवर आनंद सिंह, सौरभ कुमार, आकांक्षा रंजन, एएनएम प्रेमलता सिंह सहित आशा कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और पंचायत सहायक पूजा सिंह ने सक्रिय भागीदारी की। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. अधिदेव कश्यप ने बताया कि पनियरा क्षेत्र के जिन गांवों में टीबी मरीजों की संख्या अधिक है, वहां क्रमवार ऐसे शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों के माध्यम से एक्स-रे, रक्त जांच, शुगर, बीपी और आयुष्मान कार्ड जैसी सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें। स्वास्थ्य विभाग के इस प्रयास से क्षेत्र के लोगों में जागरूकता बढ़ रही है और टीबी जैसी गंभीर बीमारी की समय रहते पहचान संभव हो पा रही है।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments