HomeHealth & Fitnessटीबी. कन्ट्रोल इंप्लाइज एसोसिएशन का निर्विरोध चुनाव संपन्न

टीबी. कन्ट्रोल इंप्लाइज एसोसिएशन का निर्विरोध चुनाव संपन्न

लखनऊ। उत्तर प्रदेश.टीबी.कंट्रोल इंप्लाइज एसोसिएशन की प्रांतीय कार्यकारिणी का द्विवार्षिक चुनाव सम्पन्न हुआ। यह चुनाव सोमवार को राजकीय टी.बी.क्लीनिक,राजेंद्र नगर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद,के अध्यक्ष आरके.वर्मा उपस्थित रहे। उनके कुशल मार्गदर्शन और कर्मचारियों के प्रति उनके अटूट समर्पण की सराहना करते हुए जिला अध्यक्ष डीपीआरए लखनऊ एवं प्रांतीय प्रवक्ता राजीव कुमार कनौजिया ने कहा कि वर्मा का नेतृत्व प्रदेश के समस्त कर्मचारियों के लिए एक सुरक्षा कवच है। उनके विचारों और संघर्षों ने सदैव कर्मचारी हितों को सर्वोपरि रखा है।
निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव संचालन:
पारदर्शी और निर्विवाद रूप से संपन्न कराने में डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी (सिविल) चिकित्सालय के प्रभारी अधिकारी (फार्मेसी) आनंद कुमार सिंह ने मुख्य चुनाव अधिकारी के रूप में अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं दीं। आनंद सिंह की कार्यकुशलता,निष्पक्षता और सटीक प्रबंधन की सभी उपस्थित सदस्यों ने मुक्तकंठ से प्रशंसा की।  
निर्विरोध निर्वाचित कार्यकारिणी:
संगठन की एकजुटता का परिचय देते हुए सभी पदों पर पदाधिकारियों का चयन निर्विरोध किया गया। अध्यक्ष: महेंद्र प्रताप,उपाध्यक्ष:ललित कुमार,महासचिव: दिवाकर वीवी.ए. गुप्ता,कोषाध्यक्ष:अश्वनी कुमार,सचिव:धर्मेंद्र कुमार,

नवनिर्वाचित अध्यक्ष महेंद्र प्रताप ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन टीबी. कंट्रोल कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान और उनके कल्याण के लिए सदैव तत्पर रहेगा।

 
 
 
 
 
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments