बहराइच में उच्च प्राथमिक विद्यालय मलावां (पयागपुर) के दिवंगत शिक्षक मोतीलाल के आकस्मिक निधन पर उनके शिक्षक साथियों ने परिवार को ₹53,500 की सहायता राशि सौंपी है। शिक्षकों ने दुख की इस घड़ी में पीड़ित परिवार की मदद के लिए हाथ बढ़ाया। शनिवार सुबह सभी साथियों के सहयोग से कुल ₹53,200 की सहयोग राशि एकत्रित की गई थी। इसे राउंड फिगर कर ₹53,500 किया गया और दिवंगत शिक्षक के शोकाकुल परिवार को ससम्मान प्रदान किया गया। इस दौरान सभी शिक्षकों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाने और संवेदना प्रकट करने के लिए महेंद्र प्रताप सिंह, गोपाल शुक्ल, राजेश कुमार मिश्रा, अभिकेश त्रिपाठी, श्रवण कुमार सरोज और अनिल कुमार शर्मा सहित अन्य शिक्षक साथी उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत शिक्षक के योगदान को याद किया और परिवार को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
शिक्षक साथियों ने दिवंगत परिवार को सहायता राशि दी:उच्च प्राथमिक विद्यालय मलावां के शिक्षक मोतीलाल के निधन पर ₹53,500 सौंपे
RELATED ARTICLES












