सिद्धार्थनगर के शोहरतगढ़ तहसील सभागार में शनिवार को तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया गया। उपजिलाधिकारी (एसडीएम) विवेकानंद मिश्र ने इसकी अध्यक्षता की। इस जनसुनवाई कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों ने अपनी समस्याएं रखीं। कुल 38 मामले दर्ज किए गए, जिनमें से राजस्व संबंधी 33, विकास संबंधी 3, नगर पंचायत से 1 और आपूर्ति से संबंधित 1 मामला था। इनमें से राजस्व के 3 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया। इस अवसर पर एसडीओ विनोद कुमार सिंह, एबीएसए शोहरतगढ़ संजय कुमार, एआरओ शोहरतगढ़ सतीश चंद्र और एआरओ बढ़नी राणा प्रताप सिंह सहित कई अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। समाधान दिवस में कई महत्वपूर्ण शिकायतें सामने आईं। गुजरौलिया निवासी राम हरिश ने सड़क पर अवैध कब्जे के कारण आवागमन में कठिनाई की शिकायत की। बढ़नी पिपरा के अशरफ अली ने अपने खेत में सीमा विवाद का मुद्दा उठाया। कोटिया के बिलाल अहमद ने आरोप लगाया कि सड़क और नाला निजी जमीन पर बना दिया गया है। मसीना निवासी अदालत ने भी अवैध कब्जे की शिकायत दर्ज कराई, जबकि चन्नेर गद्दी के गजेंद्र ने अपनी खतौनी में नाम सही कराने की मांग की। एसडीएम मिश्र ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को मौके पर जाकर जांच करने तथा त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि तहसील समाधान दिवस का उद्देश्य जनता की समस्याओं का पारदर्शी और जल्द समाधान सुनिश्चित करना है। अधिकारियों को अगले सप्ताह तक आवश्यक कार्यवाही की रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने फरियादियों को उनकी समस्याओं के उचित निपटारे का आश्वासन दिया।
शोहरतगढ़ में तहसील समाधान दिवस आयोजित:एसडीएम ने सुनीं 38 शिकायतें, 3 का निस्तारण
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












