Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्रावस्ती में धूं-धूं कर जले फूस के छप्पर:फायर ब्रिगेड और ग्रामीणों ने...

श्रावस्ती में धूं-धूं कर जले फूस के छप्पर:फायर ब्रिगेड और ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू, मची अफरा-तफरी


श्रावस्ती जिले के इकौना थाना क्षेत्र के गणेशी जोत गांव में बुधवार शाम अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। इस घटना में दो परिवारों के फूस के छप्पर और घरों में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया, जिससे उन्हें भारी नुकसान हुआ है। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी राम गोपाल पुत्र शंभुलाल और निवास पुत्र सुंदर के घरों में अचानक आग लगी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और दोनों परिवारों की गृहस्थी पूरी तरह नष्ट हो गई। आग की चपेट में आने से एक बाइक, साइकिल, पंपिंग सेट, लगभग 20 कुंतल गेहूं, 10 कुंतल धान, मोबाइल फोन और करीब 10 हजार रुपये नकद जलकर नष्ट हो गए। सूचना मिलने पर फायर सर्विस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया। इस दौरान फायर सर्विस टीम में चालक राजू कुमार (इंचार्ज), फायरमैन इंद्रजीत पटेल और फायरमैन संजय कुमार मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments