Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)नयकापार महायज्ञ में वृन्दावन के कलाकारों की रासलीला:श्रीराम कथा के साथ भक्तिमय...

नयकापार महायज्ञ में वृन्दावन के कलाकारों की रासलीला:श्रीराम कथा के साथ भक्तिमय हुआ चौथा दिन, श्रद्धालु हुए भाव-विभोर

#बस्ती_न्यूज

बस्ती जिले के कप्तानगंज ब्लॉक के नयकापार गांव में चल रहे श्रीराम महायज्ञ का चौथा दिन अत्यंत भक्तिमय रहा। इस दौरान कथा व्यास रस मृदुल पवन शास्त्री जी ने श्रीराम कथा का अमृत प्रवाहित किया, वहीं वृन्दावन से पधारे कलाकारों ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन पर आधारित भव्य रासलीला का मनमोहक मंचन प्रस्तुत किया। रासलीला के मंच पर सजी सुंदर एवं भव्य झांकियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। वृन्दावन के कुशल कलाकारों ने श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं से लेकर रासलीला तक के प्रसंगों को इतने जीवंत ढंग से प्रस्तुत किया कि उपस्थित जनसमूह देर तक भक्तिरस में डूबा रहा। रासलीला के समापन के बाद ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मंटू सिंह एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य विनय सिंह ने भगवान श्रीकृष्ण एवं राधा रानी की भव्य आरती उतारी। इस दिव्य आयोजन का आनंद लेने के लिए सैकड़ों की संख्या में ग्रामवासी एवं आसपास के क्षेत्रों से आए श्रद्धालु मौजूद रहे। कथा आयोजक बाबा लाल दास जी एवं संरक्षक बाबा परमात्मा दास जी के कुशल नेतृत्व में यह आयोजन प्रतिदिन नई ऊंचाइयों को छू रहा है। प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक श्रीराम कथा और रात्रि 8 बजे से दिव्य रासलीला का आयोजन किया जा रहा है। इस पावन अवसर पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मंटू सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य विनय सिंह, रामसेवक चौधरी, हेमन्त सिंह, जसवंत सिंह, कुलदीप सिंह, रामविलास चौधरी, रमेश चौधरी, जयश्रीराम चौधरी सहित समस्त ग्रामवासी एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित थे। इस दौरान भगवान भोलेनाथ और मां गौरा पार्वती जी की भी झांकियां प्रदर्शित की गईं। आयोजकों ने बताया कि यह पावन महायज्ञ 15 जून 2026 को भव्य पूर्णाहुति के साथ संपन्न होगा। उन्होंने क्षेत्र के समस्त श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पधारकर पुण्य लाभ उठाने की अपील की है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments