महराजगंज के परतावल क्षेत्र के सिसवा मुन्शी मुख्य चौराहे पर लगा हाईमास्ट कई माह से खराब पड़ा है। इसके कारण शाम ढलते ही पूरे चौराहे पर अंधेरा छा जाता है, जिससे दुकानदारों और राहगीरों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दिन में स्थिति सामान्य रहती है, लेकिन रात होते ही प्रकाश व्यवस्था ठप होने से आवागमन प्रभावित हो जाता है। स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि हाईमास्ट को ठीक कराने के लिए कई बार मांग की गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उनका कहना है कि चौराहे पर लगा हाईमास्ट अब केवल शोपीस बनकर रह गया है। डॉ. गिरजा शंकर सिंह ने बताया कि हाईमास्ट खराब होने के बाद इसकी मरम्मत के लिए कई बार शिकायत की गई, लेकिन संबंधित विभाग ने इस पर ध्यान नहीं दिया। परदेशी विसार्या ने कहा कि रात के समय पसरा अंधेरा लोगों की परेशानियों को और बढ़ा देता है। सत्तार, सरफराज, अरसद, कुनाल, मनोज, अजमल, बबलू पटेल, राकेश, प्रमोद, अख्तर खान और प्रमोद गुप्ता सहित कई स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से जल्द से जल्द खराब पड़े हाईमास्ट की मरम्मत कराने की मांग की है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
सिसवा मुन्शी चौराहे का हाईमास्ट कई महीने से खराब:शाम होते ही अंधेरा छाने से राहगीर, दुकानदार परेशान
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












