#बस्ती_न्यूज
कलवारी थाना क्षेत्र के भगवंतपुर गांव में शनिवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब ग्रामीणों ने गांव के बाहर एक पेड़ से अधेड़ का शव लटकता देखा। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। भगवंतपुर पंचायत के रहने वाले रामकेवल (52) पुत्र वंशराज का शव शनिवार सुबह करीब 7:30 बजे गांव से बाहर जाने वाले रास्ते के किनारे एक जंगली पेड़ से लटकता मिला। सुबह जब ग्रामीण खेतों की तरफ निकले, तो उन्होंने शव देखा। रामकेवल ने अपनी ही लुंगी का फंदा बनाकर फांसी लगाई थी। ग्रामीणों की सूचना पर कलवारी थाना प्रभारी संतोष कुमार पुलिस बल और फील्ड यूनिट के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की फील्ड (फोरेंसिक) यूनिट ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और जरूरी साक्ष्य जुटाए। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। कलवारी थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि हर एंगल से हो रही जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के सही कारणों का पता लगाने के लिए परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी। अधेड़ की मौत के बाद से परिवार में मातम पसरा है। हालांकि, पंचायत क्षेत्र और गांव में स्थिति पूरी तरह शांतिपूर्ण और सामान्य बनी हुई है। पुलिस प्रशासन सुरक्षा और शांति व्यवस्था पर नजर रखे हुए है। रामकेवल ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसका सुराग लगाने के लिए पुलिस पारिवारिक और घरेलू पहलुओं की जांच कर रही है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में पेड़ से लटका मिला व्यक्ति का शव:लुंगी से फंदा लगाकर किया सुसाइड, जांच में जुटी पुलिस
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












