बहराइच के नवाबगंज कस्बे में शिया समुदाय ने हज़रत इमाम हुसैन और उनके साथियों की शहादत की याद में सातवीं मोहर्रम का जुलूस निकाला। यह जुलूस तिरंगे और अलम के साथ, मातम करते हुए निकाला गया। जुलूस की शुरुआत अजादार मुनव्वर हुसैन और साबिर के घर से हुई। यह चौक घंटाघर, छावनी चौराहा, बसअड्डा, बक्शीगांव रोड और ढोड़े गांव से होते हुए मंसूख गांव स्थित कर्बला में समाप्त हुआ। इस दौरान अकीदत मंदों ने हाथों में तिरंगा भी लिया हुआ था और मातम किया। जुलूस में परवेज हुसैन, हसनैन, फैजान, सलमान हुसैन आरज़ू और अन्य अकीदत मंद मौजूद रहे। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना प्रभारी निरीक्षक रमाशंकर यादव पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद थे।
सातवीं मोहर्रम का जुलूस तिरंगे व अलम के साथ:अकीदत मंदों ने मातम करते हुए निकाला
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












