Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)महिला अस्पताल गली में ‘मरीज माफिया’ का जाल:मरीजों को बहला-फुसलाकर निजी अस्पतालों...

महिला अस्पताल गली में ‘मरीज माफिया’ का जाल:मरीजों को बहला-फुसलाकर निजी अस्पतालों और अवैध जांच केंद्रों तक पहुंचाते

#बस्ती_न्यूज

बस्ती में जिला महिला अस्पताल के सामने की गली में ‘मरीज माफिया’ सक्रिय हैं। ये लोग मरीजों को बहला-फुसलाकर निजी अस्पतालों और अवैध जांच केंद्रों तक पहुंचाते हैं। सीएमओ डॉ. राजीव निगम ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे एक दुकान में दो महिलाएं बैठी मिलीं, जहां श्रीराम मेडिकल एंड मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के लेटर पैड बड़ी संख्या में रखे थे। दुकान के बाहर हरा पर्दा लगा था, लेकिन कोई बोर्ड नहीं था। ठीक सामने एक अन्य दुकान में लैब और अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालित होता मिला। वहां मौजूद युवक डॉक्टर के बारे में पूछने पर बिना जवाब दिए निकल गए। कई संचालक मौके से फरार हो गए जांच के दौरान गली में कई छोटी दुकानों में अल्ट्रासाउंड मशीनें और पैथोलॉजी सेंटर चलते पाए गए। टीम के पहुंचते ही कुछ स्थानों पर मरीजों को बाहर निकाल दिया गया, जबकि कई संचालक मौके से फरार हो गए। इसी बीच, एक युवक ने खुद को एक संगठन का जिलाध्यक्ष बताते हुए कैमरा बंद कराने की कोशिश की और धमकी दी। यह पूरी घटना खुफिया कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। हैरानी की बात यह रही कि पास ही डायल 112 पुलिस की मौजूदगी के बावजूद ये अवैध गतिविधियां बेखौफ जारी थीं। सीएमओ डॉ. राजीव निगम ने इस मामले को गंभीर बताया है। उन्होंने कहा कि प्रकरण की जांच कराई जाएगी और यदि अवैध गतिविधियां पाई जाती हैं तो संबंधितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments