HomeHealth & Fitnessऑटो में छेड़खानी करने वाले बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ में मारी...

ऑटो में छेड़खानी करने वाले बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ में मारी गोली

लखनऊ। गाजीपुर इलाके में चलते ऑटो में व्यापारी की पत्नी से छेड़खानी करके नीचे फेंकने वाले बदमाश को पुलिस ने एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया। उसके दाएं पैर में गोली लगी है। गोली लगने के बाद वह गिड़गिड़ाने लगा। उसे उपचार के लिए प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। उसके साथी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

पुलिस उपायुक्त पूर्वी डॉ. दीक्षा शर्मा ने बताया कि रविवार देर रात पुलिस टीम गाजीपुर थाना क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। सूचना मिली कि शनिवार रात में व्यापारी की पत्नी के साथ छेड़खानी करने वाला बदमाश बंधा रोड से गुजरने वाला है। पुलिस ने बंधा रोड पर चेकिंग बढ़ा दी। कुछ देर बाद संदिग्ध ऑटो आता दिखा। पुलिस टीम ने उसे रुकने का इशारा किया तो वह मुड़कर भागने लगा। पुलिस टीम ने पीछा किया। ऑटो डिवाइडर से टकराकर पलट गया। उसमें से उतरे बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। 

पुलिस की गोली बदमाश के दाएं पैर में लगी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके अस्पताल पहुंचाया। उसकी पहचान सनी कश्यप (25) के रूप में हुई। वह गुड़ियन टोला थाना कोतवाली नगर जिला सीतापुर का रहने वाला है। यहां पलटन गली, मड़ियांव में रहता था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments