औरैया । औरैया हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजा, जहाँ उसकी की मौत हो गई।
थाना दिबियापुर क्षेत्र के गांव बैसुंधरा निवासी रामकुमार दोहरे (39) पुत्र जीवनलाल दोहरे बाइक से अछल्दा की ओर से फफूँद आ रहा था। फफूँद अछल्दा रोड पर गांव अरुसी का पूर्वा के सामने अचानक उसकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह बाइक सहित सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा, जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से उन्हें जिला अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया था, जहां उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।












