नगर पंचायत भारत भारी के निकट स्थित कुसम्ही गांव में निर्माणाधीन रेलवे परियोजना का कार्य तेजी से प्रगति कर रहा है। शुक्रवार सुबह रेलवे ट्रैक बिछाने के लिए बड़ी संख्या में स्लीपर पहुंचने से क्षेत्र के लोगों में उत्साह देखा गया। ग्रामीणों ने इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया और जल्द रेल सेवा शुरू होने की उम्मीद भी जताई है। कुसम्ही सहित आसपास के गांवों के निवासी लंबे समय से इस रेलवे परियोजना के पूरा होने का इंतजार कर रहे थे। स्लीपरों की खेप पहुंचने के बाद लोगों का मानना है कि परियोजना अब अंतिम चरण में है और जल्द ही क्षेत्रवासियों को रेल यात्रा की सुविधा मिल सकेगी। ग्रामीण मतीबुल्लाह ने बताया कि आसपास के लोग वर्षों से रेलवे लाइन के निर्माण की प्रतीक्षा कर रहे थे। अब स्लीपर पहुंचने से लोगों का यह सपना जल्द साकार होता दिख रहा है। उन्होंने कहा कि रेल सेवा शुरू होने से आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी और स्थानीय व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा। तबारक ने बताया कि रेलवे परियोजना से क्षेत्र के युवाओं के लिए रोजगार और विकास के नए अवसर सृजित होंगे। वहीं अतीकुररहमान ने भी इसे क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताया, जिससे रेल संपर्क स्थापित होने से शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्रों में लोगों को लाभ मिलेगा। ग्रामीण राजू ने बताया कि कुसम्ही गांव में रेलवे स्लीपरों का पहुंचना इस बात का संकेत है कि कार्य तेजी से प्रगति कर रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही ट्रैक बिछाने का काम पूरा होगा और ट्रेनों का संचालन भी शुरू हो जाएगा। ग्रामीणों ने डुमरियागंज लोकसभा क्षेत्र के सांसद जगदंबिका पाल के प्रयासों की सराहना की। उनके अथक प्रयासों और लगातार पैरवी के कारण ही रेलवे परियोजना के कार्य ने गति पकड़ी है। लोगों का कहना है कि सांसद के सहयोग से यह बहुप्रतीक्षित परियोजना साकार होने की दिशा में तेजी से बढ़ रही है।
कुसम्ही में निर्माणाधीन रेलवे परियोजना का कार्य प्रगति पर:रेलवे स्लीपर पहुंचने से कुसम्ही में रेलवे परियोजना ने पकड़ी रफ्तार, ग्रामीणों में खुशी का माहौल
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












