श्रावस्ती जनपद के इकौना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही का मामला सामने आया है। बुधवार को सुबह 11 बजकर 15 मिनट तक एक्सरे रूम बंद रहा और उस पर ताला लटका मिला, जिससे मरीजों को निराशा हुई। सुभाष चंद्र, रामचंद्र, राम कुमार, रहीसा और बलदेव प्रसाद सहित कई मरीज एक्सरे कराने अस्पताल पहुंचे थे। सुविधा उपलब्ध न होने के कारण कई मरीज बिना जांच कराए वापस लौटना पड़ा। कुछ मरीजों ने शिकायत की कि बार-बार अस्पताल आने के बावजूद उनकी जांच नहीं हो पा रही है। एक मरीज मेवा राम शुक्ला ने बताया कि वह 22 तारीख को भी एक्सरे कराने आए थे, लेकिन उस दिन भी यह सेवा बंद थी। 24 तारीख को दोबारा आने पर भी उन्हें निराशा हाथ लगी। तीसरी बार पहुंचने पर भी एक्सरे रूम बंद मिला, जिसके कारण शायद उन्हें बिना जांच कराए लौटना पड़ेगा।
मरीज सुभाष चंद्र ने यह भी बताया कि सुबह 11:10 बजे तक एक्सरे रूम नहीं खुला था। उन्होंने सुझाव दिया कि यदि एक्सरे टेक्नीशियन छुट्टी पर हैं, तो उनकी जगह किसी अन्य कर्मचारी की ड्यूटी लगाई जानी चाहिए थी। अस्पताल प्रबंधन ने इस संबंध में बताया कि एक्सरे टेक्नीशियन के छुट्टी पर होने के कारण फिलहाल एक्सरे सेवा बाधित हुई है। स्थानीय लोगों ने इस लापरवाही पर नाराजगी व्यक्त की है और प्रशासन से जल्द वैकल्पिक व्यवस्था कर एक्सरे सेवा बहाल करने की मांग की है, ताकि मरीजों को समय पर जांच और उपचार मिल सके।
श्रावस्ती के इकौना सीएचसी में एक्सरे रूम पर लगा ताला:11 बजे तक बंद रहा एक्सरे कक्ष, कई मरीज जांच कराए बिना ही लौटे घर
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












