श्रावस्ती जिले के सोनवा थाना क्षेत्र के धूमबोझी गांव में बीती रात एक चौकीदार के घर लाखों की चोरी हो गई। अज्ञात चोरों ने देर रात करीब 3 बजे घर में घुसकर सोने-चांदी के जेवर और नगदी चुरा ली। चोरों ने घर में रखे बक्से का ताला तोड़कर सारा कीमती सामान निकाल लिया और फरार हो गए। सुबह गांव के एक व्यक्ति ने खेत में एक बक्सा पड़ा देखा, जिसकी सूचना देने पर चोरी का खुलासा हुआ। पीड़ित गिरधारी, जो पेशे से चौकीदार हैं, ने बताया कि घटना के समय वह घर के बाहर सो रहे थे। घर के अंदर छोटे बच्चे मौजूद थे। सुबह जब उन्होंने सामान गायब देखा तो हैरान रह गए। गिरधारी ने घटना के संबंध में नासिरगंज पुलिस चौकी में तहरीर दी है और कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कार्यवाहक चौकी प्रभारी विश्वनाथ ने बताया कि वे आवश्यक कार्य से चौकी से बाहर हैं, लेकिन तहरीर के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
श्रावस्ती में चौकीदार के घर चोरी:लाखों के जेवर और नकदी लेकर चोर फरार, जांच शुरू
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












