HomeHealth & Fitnessगोवंश के चारे में चोरी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं, दोषियों को जेल...

गोवंश के चारे में चोरी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं, दोषियों को जेल भेजा जाएगा : जिलाधिकारी सत्य प्रकाश 

IMG-20260408-WA0002ललितपुर। जनपद के समस्त गोवंश आश्रय स्थलों में संरक्षित गोवंश के बेहतर रखरखाव, भूसा, चारा, साइलेज, पेयजल, छाया, टीन शेड एवं भीषण गर्मी व लू से बचाव संबंधी व्यवस्थाओं की समीक्षा हेतु मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी सत्य प्रकाश की अध्यक्षता में अनुश्रवण, मूल्यांकन एवं समीक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई।

          बैठक में जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा अपने-अपने निरीक्षण क्षेत्रों के गोवंश आश्रय स्थलों की कंपाइल रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। जिलाधिकारी ने एक-एक कर सभी गोवंश आश्रय स्थलों की स्थिति की समीक्षा करते हुए वहां गोवंश के लिए उपलब्ध भूसा, चारा, साइलेज, पेयजल, छाया, टीन शेड तथा गर्मी एवं लू से बचाव संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की।

          समीक्षा के दौरान तहसीलदार पाली ने अवगत कराया कि उनके द्वारा विकासखंड बालाबेहट स्थित गोवंश आश्रय स्थल के निरीक्षण में गोवंश के रखरखाव की व्यवस्थाएं अत्यंत खराब पाई गईं। निरीक्षण के दौरान वहां गायों के लिए पर्याप्त छाया एवं गर्मी से बचाव की समुचित व्यवस्था नहीं मिली, वहीं चारा एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की स्थिति भी संतोषजनक नहीं पाई गई। *इस पर जिलाधिकारी सत्य प्रकाश ने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए उक्त गोवंश आश्रय स्थल का संचालन कर रही समाजसेवी संस्था “गौ सेवा समिति” को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने तहसीलदार पाली को निर्देश दिए कि संबंधित क्षेत्र के सचिव के माध्यम से गौ सेवा समिति के विरुद्ध पशु क्रूरता अधिनियम की विभिन्न धाराओं में तत्काल एफआईआर दर्ज कराते हुए कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।*

           जिलाधिकारी ने सभी गोवंश आश्रय स्थल संचालित कर रही समाजसेवी संस्थाओं को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कोई संस्था गोवंश के चारे में अनियमितता या चोरी कर लाभ कमाने का प्रयास कर रही है तो वह तत्काल गौशाला संचालन छोड़ दे। शासन की मंशा के विपरीत गोवंश के संरक्षण में किसी प्रकार की लापरवाही या भ्रष्टाचार किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

           उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि निरीक्षण के दौरान यदि किसी भी गोवंश आश्रय स्थल में गोवंश के प्रति लापरवाही, चारा चोरी अथवा व्यवस्थाओं में अनियमितता पाई गई तो संबंधित संस्था संचालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराकर जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी।

          *बैठक में बिजरौठा गौशाला के नोडल अधिकारी अधिशासी अभियंता राजघाट निर्माण खंड के अनुपस्थित रहने पर जिलाधिकारी द्वारा एक दिन का वेतन रोके जाने के निर्देश दिए गए और उन्हें नियमित रूप से गौशाला का निरीक्षण कर रिपोर्ट देने के निर्देश भी दिए गए।*

          जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे निरंतर गोवंश आश्रय स्थलों का स्थलीय निरीक्षण करते रहें तथा भीषण गर्मी के दृष्टिगत गोवंश के लिए छाया, पेयजल, चारा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं हर हाल में सुनिश्चित कराएं, जिससे संरक्षित गोवंश को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

          बैठक में मुख्य विकास अधिकारी शेषनाथ चौहान, जिला विकास अधिकारी अतिरंजन सिंह, पीडी डीआरडीए दीपक यादव, जिला पंचायत राज अधिकारी कुंवर सिंह यादव, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ भगवान सिंह, सभी खंड विकास अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी डी एस दयाल, सभी नोडल अधिकारी, स्वंयसेवी संस्थाएं, पशु चिकित्सक उपस्थित रहे। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments