Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)भिटौली में तेज रफ्तार का कहर:दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन घायल,...

भिटौली में तेज रफ्तार का कहर:दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन घायल, जिला अस्पताल में भर्ती


भिटौली थाना क्षेत्र में रविवार शाम दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। सभी घायलों को पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पहली घटना गोरखपुर-महाराजगंज मार्ग पर सेमरा राजा गांव के पास रात करीब 8 बजे हुई। सेमरा राजा निवासी रामवती देवी किसी जरूरी काम से महाराजगंज गई थीं। घर लौटते समय वह ऑटो से उतरकर सड़क पार कर रही थीं, तभी तेज गति से आ रही बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। बाइक सवार आरिफ (निवासी अलीनगर, कोतवाली थाना क्षेत्र, गोरखपुर) भी हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। दूसरी घटना परसिया गांव के पास हुई। सोहरौना तिवारी निवासी धर्मेंद्र यादव अपने भाई को बुलाने के लिए कामता चौक जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही बोलेरो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक बिजली के पोल से जा टकराई और धर्मेंद्र सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरे, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। सूचना पर पहुंची भिटौली पुलिस ने सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए महाराजगंज जिला चिकित्सालय भेजा। थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments