#बस्ती_न्यूज
छावनी थाना क्षेत्र के तालागांव के पास ई-रिक्शा पर सवार एक महिला के गले से सोने का लॉकेट झपट्टा मारकर छीन लिया गया। बाइक सवार तीन बदमाश वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। पीड़िता की पहचान छावनी थाना क्षेत्र के अकवारा गांव निवासी पुष्पा शर्मा के रूप में हुई है। पुष्पा शर्मा केनौना चौराहे पर जेएच कंप्यूटर सेंटर चलाती हैं। वह रोजाना की तरह अपने घर से दुकान जा रही थीं। पुष्पा शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह ई-रिक्शा से अपनी दुकान केनौना चौराहा जा रही थीं। जैसे ही वह तालागांव के पहले ताल के सामने पहुंचीं, पीछे से एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक आए और उनके गले पर झपट्टा मारकर सोने का लॉकेट छीन लिया। पीड़िता ने इस मामले की शिकायत छावनी थाने में दर्ज कराई है। छावनी थानाध्यक्ष चंदन मामले की जांच-पड़ताल में जुट गए हैं।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
छावनी में ई-रिक्शा पर महिला का लॉकेट छीना:बाइक सवार तीन बदमाश तालागांव के पास वारदात कर फरार
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












