सिंदुरिया थाना क्षेत्र के महाराजगंज-सिंदुरिया मार्ग पर बुधवार को एक सीमेंट लदी पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। पतरेंगवा के आगे बाबा ढाबा के पास हुए इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि दो अन्य को मामूली चोटें आईं। जानकारी के अनुसार, पिकअप महाराजगंज से सीमेंट लादकर सिंहपुर नक्शा बक्सा की ओर जा रही थी। वाहन में चालक सहित कुल छह लोग सवार थे। इनमें दो लोग केबिन में और चार लोग पीछे सीमेंट के ऊपर बैठे थे। रामपुर के आगे बाबा ढाबा के पास पहुंचते ही चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिससे पिकअप सड़क के बीचोंबीच पलट गई। हादसे के बाद पीछे बैठे लोग सीमेंट के बोझ तले दब गए। गंभीर रूप से घायल हुए लोगों की पहचान प्रदीप कुमार (पुत्र लाल बहादुर मांझी, निवासी मटिया, बेतिया, बिहार), मुन्नी मांझी (पुत्र बाबूलाल मांझी, निवासी बलिया थाना सुभद्रा, पश्चिम चंपारण) और नर्सिंग मांझी (पुत्र बाबूलाल मांझी) के रूप में हुई है। बताया गया है कि कुछ घायलों के हाथ या पैर में फ्रैक्चर हुआ है। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया और एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। सूचना मिलने पर सिंदुरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त पिकअप को कब्जे में लेकर थाने भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। दुर्घटनाग्रस्त वाहन को सड़क से हटाकर थाने लाया जा रहा है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
सिंदुरिया मार्ग पर सीमेंट लदी पिकअप पलटी:हादसे में तीन लोग घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












