Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)नासिरगंज कस्बे में मोहर्रमुल हराम के पारंपरिक जुलूस जारी:आज 7 मोहर्रम को...

नासिरगंज कस्बे में मोहर्रमुल हराम के पारंपरिक जुलूस जारी:आज 7 मोहर्रम को तीसरा जुलूस निकलेगा, 10 मोहर्रम तक चलेंगे कार्यक्रम


श्रावस्ती के नासिरगंज कस्बे में मोहर्रमुल हराम के पारंपरिक जुलूसों का सिलसिला जारी है। आज, 7 मोहर्रम को तीसरा जुलूस निकाला जाएगा। यह क्रम 10 मोहर्रम तक चलेगा, जिसमें विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। मोहर्रम के जुलूसों की शुरुआत रविवार रात (5 मोहर्रम) करीब 8 से 9 बजे के बीच हुई। पहला जुलूस हुसैनिया इमामबाड़े से निकला और शिया समुदाय के घरों व निर्धारित मार्गों से होते हुए अंजुम साहब के अज़ाखाने पर पहुंचा। मातमी धुन और नौहाख्वानी के साथ आगे बढ़ता यह जुलूस रात 12 बजे गुड्डू नवाब के यहां शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। दूसरा जुलूस मंगलवार, 22 जून (6 मोहर्रम) की रात को मरहूम साबिर हुसैन के अज़ाख़ाने से निकाला गया। यह जुलूस मुख्य बाजार और नाज़िम हैदर के घर से होते हुए रात 1 बजे मरहूम साबिर हुसैन के अज़ाखाने में ही समाप्त हुआ। आज, 23 जून (7 मोहर्रम) को तीसरा जुलूस शाम को नूरी मस्जिद से शुरू होगा। यह शिया-सुन्नी घरों से आलम मिलान करते हुए सैयद बाबा मजार, पक्के तालाब और काला गांव मस्जिद से होकर देर रात वापस नूरी मस्जिद पहुंचेगा। चौथा जुलूस 24 जून (8 मोहर्रम) को दोपहर में कर्बला से शाही अलम लेकर निकलेगा। यह नासिरगंज के मुख्य बाजार से होते हुए शाम को इमामबाड़ा हुसैनिया में समाप्त होगा। पांचवां जुलूस 25 जून (9 मोहर्रम) की रात को हुसैनिया इमामबाड़े से दुलदुल और ताजिया के साथ निकाला जाएगा। इस दौरान रात 2 से 3 बजे के बीच ऐतिहासिक ‘आग का मातम’ किया जाएगा। 26 जून (10 मोहर्रम) को सुबह 10 बजे अलविदाई चुप जुलूस निकाला जाएगा। इसी दिन शाम 4 से 5 बजे के बीच मुख्य ताजिया जुलूस शुरू होगा। इसमें मुख्य चौराहे पर लक्ष्मणपुर, खलीफतपुर, भटपुरवा, शाहपुर, अचरौरा सहित अन्य गांवों की ताजियों का मिलान होगा। इस दौरान ‘क़मा व जंजीर का मातम’ भी किया जाएगा, जिसके बाद रात को कर्बला में इसका समापन होगा। स्थानीय प्रशासन और पुलिस बल सभी मार्गों पर मुस्तैदी से नजर बनाए हुए हैं, ताकि मोहर्रम के सभी कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सकें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments