Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)पकड़ी विशनपुर चौराहे पर शहीदों को श्रद्धांजलि:मोमबत्तियां जलाकर किया नमन, दो मिनट...

पकड़ी विशनपुर चौराहे पर शहीदों को श्रद्धांजलि:मोमबत्तियां जलाकर किया नमन, दो मिनट का रखा मौन


घुघली विकासखंड के पकड़ी विशनपुर चौराहे पर बुधवार की रात पहलगाम हमले में शहीद हुए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान स्थानीय लोगों ने मोमबत्तियां जलाकर शहीदों को याद किया और दो मिनट का मौन रखकर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम में भाजपा मण्डल महामंत्री प्रशांत राय ने कहा कि पहलगाम हमले में देश ने अपने बहादुर जवानों और निर्दोष पर्यटकों को खोया था। उन्होंने कहा कि इस घटना की याद आज भी लोगों के दिलों में जिंदा है और शहीदों का बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। देश हमेशा उनके प्रति ऋणी रहेगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण, युवा और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एकजुट होकर देश की एकता और सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments