ठूठीबारी में पेट्रोल-डीजल की किल्लत के बीच गांव-गांव तक पहुंच बनाने वाले ई-रिक्शा अब यात्रियों के लिए राहत के बजाय परेशानी का कारण बनते जा रहे हैं। क्षेत्र में ई-रिक्शा चालकों द्वारा मनमाने तरीके से किराया वसूले जाने से आम लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि किसी भी रूट के लिए कोई तय किराया निर्धारित नहीं है। कुछ चालक जहां उचित किराया लेते हैं, वहीं कई चालक दूरी के बजाय अपनी मर्जी से किराया तय कर रहे हैं। उदाहरण के तौर पर 1 किलोमीटर का किराया 15 रुपए लिया जाता है, लेकिन मात्र 100 मीटर दूरी बढ़ने पर किराया दोगुना कर दिया जाता है। कई मामलों में यदि यात्री अधिक किराए पर आपत्ति जताते हैं, तो उन्हें वाहन में बैठाने से ही मना कर दिया जाता है। इससे खासकर बुजुर्गों और मरीजों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि किराए को लेकर विरोध करने पर कुछ चालक अभद्रता और मारपीट तक पर उतारू हो जाते हैं, जिससे यात्रियों में डर का माहौल बना हुआ है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि ई-रिक्शा के लिए तय किराया सूची लागू की जाए और मनमानी करने वाले चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
ठूठीबारी में ई-रिक्शा चालकों की मनमानी:तय किराया न होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












