सिद्धार्थनगर जिले में चंद्रदीप घाट डुमरियागंज मार्ग पर भड़रिया पुलिस बूथ के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक बस को टक्कर मार दी। इस हादसे में बस में सवार चार लोग घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह बस इटवा थाना क्षेत्र के बेनीपुर नानकार से अंतिम संस्कार के लिए अयोध्या गई थी। अयोध्या से घर लौटते समय रात करीब 11 बजे भड़रिया पुलिस बूथ के पास बेवा से उतरौला की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बस के बीच वाले हिस्से में जोरदार टक्कर मार दी। घायलों में हरिहर यादव (75 वर्ष), आयुष पांडे (12 वर्ष), राजेंद्र तिवारी (62 वर्ष) और वेद प्रकाश (65 वर्ष) शामिल हैं। ये सभी बेनीपुर नानकार, थाना इटवा, जनपद सिद्धार्थनगर के निवासी हैं। मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेवा पहुंचाया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों ने एक घायल की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बस्ती जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अन्य तीन घायलों को मामूली चोटें आई थीं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष भवानीगंज विजय शंकर सिंह ने बताया कि अभी तक किसी भी पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
ट्रक ने बस को मारी टक्कर, चार घायल:भड़रिया पुलिस बूथ चौराहे पर हादसा, एक जिला अस्पताल रेफर
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












