Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)माधवपुर पुल के पास दो बाइकों की भिड़ंत:दो युवक गंभीर रूप से...

माधवपुर पुल के पास दो बाइकों की भिड़ंत:दो युवक गंभीर रूप से घायल, इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर


श्रावस्ती के मल्हीपुर थाना क्षेत्र में माधवपुर पुल के पास रात दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भिनगा रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, लक्ष्मणपुर गंगापुर निवासी गोलू (20) पुत्र बाउर ओरी पुरवा से शादी के कार्ड बांटकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान माधवपुर पुल के निकट उनकी बाइक की टक्कर मिश्रपुरवा निवासी मनोज (32) पुत्र बांकेलाल की बाइक से हो गई, जो अपने घर वापस जा रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस सेवा मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर ले जाया गया। वहां डॉक्टर खुर्शीद अहमद खान ने उनका प्राथमिक उपचार किया। घायलों की नाजुक हालत को देखते हुए, चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला चिकित्सालय भिनगा रेफर कर दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments