Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्यामदेउरवा से किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप:तलाश जारी, पिता की तहरीर...

श्यामदेउरवा से किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप:तलाश जारी, पिता की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा


श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र से एक 15 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। किशोरी के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। किशोरी के पिता ने स्थानीय थाने में दी गई तहरीर में बताया कि उनकी नाबालिग बेटी को बीते 15 अप्रैल 2026 को दोपहर करीब 12 बजे बहला-फुसलाकर भगा ले जाया गया। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी की उम्र लगभग 15 वर्ष है। पिता के अनुसार, महराजगंज जनपद के कोतवाली सदर थाना क्षेत्र निवासी एक युवक उनकी बेटी को भगा ले गया है। परिजनों ने किशोरी की काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। श्यामदेउरवा के एसओ अभिषेक सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले में वैधानिक कार्रवाई कर रही है और किशोरी की तलाश जारी है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments