#बस्ती_न्यूज
बस्ती में डुमरियागंज मार्ग पर शुक्रवार को एक बड़ा हादसा टल गया। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के देईपार चौराहे के पास एक अनियंत्रित ट्रेलर की चपेट में आने से बिजली के दो खंभे गिर गए। ट्रेलर में बिजली के लटकते तार फंस गए, जिससे मुख्य मार्ग पर लगा एक खंभा जड़ से उखड़कर सड़क पर आ गिरा। इसी दौरान ब्लॉक रोड पर स्थित एक अन्य खंभा भी गिर गया। गनीमत रही कि जिस समय ये खंभे और हाईटेंशन लाइन के तार गिरे, उस वक्त नीचे कोई वाहन या राहगीर मौजूद नहीं था, जिससे बड़ी जनहानि टल गई। हादसे के बाद मुख्य मार्ग पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना विद्युत विभाग को दी। सूचना मिलते ही बिजली विभाग के सूर्यनाथ यादव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बिजली आपूर्ति बंद कराई। लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद मलबे को हटाकर आवागमन बहाल किया गया। विभागीय अधिकारियों ने पुलिस को ट्रेलर को कब्जे में लेने और चालक के विरुद्ध सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर ट्रेलर से गिरे दो बिजली पोल:बड़ा हादसा टला, यातायात बाधित; विभाग ने कार्रवाई के निर्देश दिए
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












