#बस्ती_न्यूज
बस्ती में कोतवाली थाना क्षेत्र के शिव नगर तुर्कहिया गांव से रविवार सुबह घर से निकलीं दो बच्चियां पिछले 11 घंटे से लापता हैं। सुबह करीब 9 बजे खेलने के लिए निकलीं दोनों बच्चियां रात 8 बजे तक वापस नहीं लौटीं। सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस ने बच्चियों की तलाश शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। लापता बच्चियों की पहचान शिव नगर तुर्कहिया निवासी संगीता की 9 वर्षीय पुत्री रागनी और मालती राजभर की 10 वर्षीय पुत्री दिव्या के रूप में हुई है। ये दोनों रविवार सुबह करीब नौ बजे घर से निकली थीं। जब काफी समय बीत जाने के बाद भी वे वापस नहीं लौटीं, तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। परिजनों ने पहले गांव और आसपास के इलाकों में खोजबीन की, फिर रिश्तेदारों और परिचितों से भी संपर्क साधा, लेकिन देर शाम तक उनका कोई सुराग नहीं मिला। इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। परिजन और स्थानीय लोग लगातार बच्चियों की तलाश में जुटे हुए हैं। ग्रामीणों की मदद से आसपास के क्षेत्रों में भी खोजबीन जारी है। कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है। पुलिस टीम सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ-साथ गांव और आसपास के इलाकों में लोगों से पूछताछ कर रही है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
दो बच्चियां 11 घंटे से लापता:पुलिस तलाश में जुटी, सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












