Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)साइकिल-बाइक टक्कर में दो लोग गंभीर घायल:बहराइच में ज्ञान सागर इंटर कॉलेज...

साइकिल-बाइक टक्कर में दो लोग गंभीर घायल:बहराइच में ज्ञान सागर इंटर कॉलेज के पास हादसा, मेडिकल कॉलेज रेफर


बहराइच जिले के मिहींपुरवा नगर पंचायत क्षेत्र में ज्ञान सागर इंटर कॉलेज के पास साइकिल और मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। मोतीपुर थाना क्षेत्र के पकरिया दीवान निवासी 35 वर्षीय सतनाम पुत्र बछराज किसी काम से साइकिल से मिहींपुरवा बाजार आए थे। वापस लौटते समय जैसे ही वे ज्ञान सागर इंटर कॉलेज के पास पहुंचे। तभी मोतीपुर थाना क्षेत्र के पड़रिया निवासी 18 वर्षीय दीपक पुत्र ननकू अपनी मोटरसाइकिल से रिश्तेदार को बस अड्डे लेने आ रहे थे। इसी दौरान उनकी मोटरसाइकिल की साइकिल से टक्कर हो गई, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने तत्काल एंबुलेंस बुलाकर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments