Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)मोक्षेश्वर नाथ धाम के सामने मनोरमा संगम में जलकुंभी:शैवाल और कूड़े से...

मोक्षेश्वर नाथ धाम के सामने मनोरमा संगम में जलकुंभी:शैवाल और कूड़े से मंदिर की सुंदरता प्रभावित, श्रद्धालु चिंतित

#बस्ती_न्यूज

बस्ती के विकासखंड कुदरहा क्षेत्र के खखराअमानाबाद स्थित बाबा मोक्षेश्वर नाथ धाम स्थानीय आस्था का प्रमुख केंद्र है। यहां दूर-दराज से श्रद्धालु पूजा-अर्चना और मनोकामना पूर्ति के लिए पहुंचते हैं। मंदिर के सामने मनोरमा-कुआनो संगम पर स्नान कर श्रद्धालु पूजा करते हैं, और ग्रामीण इसे एक महत्वपूर्ण स्थानीय तीर्थ मानते हैं। हालांकि, वर्तमान में इस पवित्र संगम तट की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। मंदिर के सामने नदी में जलकुंभी, शैवाल और कूड़ा-करकट का जमाव हो गया है। इससे न केवल धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं, बल्कि धाम की सुंदरता भी प्रभावित हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों का इस ओर पर्याप्त ध्यान नहीं जा रहा है। इस संबंध में लालगंज के ग्राम प्रधान वीरेंद्र कुमार उर्फ बबलू कसौधन ने बताया कि यह वास्तव में चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि मंदिर की साफ-सफाई सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने यह भी बताया कि कुआनो-मनोरमा संगम में फैली जलकुंभी और शैवाल की समय-समय पर सफाई कराई जाती है। उधर, जगन्नाथपुर के ग्राम प्रधान संजय गोस्वामी उर्फ संजू बाबा ने बताया कि नदी का बहाव मंदिर की ओर होने के कारण यहां जलकुंभी का अधिक जमाव हो जाता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जून माह में जब जलस्तर कम होगा, तब जेसीबी मशीन के माध्यम से मिट्टी निकालने और व्यापक सफाई अभियान चलाया जाएगा। फिलहाल, स्थानीय श्रद्धालुओं राजेंद्र यादव, नागेंद्र उर्फ बबलू यादव, धीरज, धर्मेंद्र कुमार और संजीत यादव ने मांग की है कि इस पवित्र स्थल की नियमित सफाई और संरक्षण के लिए ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि इसकी धार्मिक गरिमा और प्राकृतिक सुंदरता बनी रहे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments