Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्रावस्ती में खलिहान में मिला लावारिस नवजात:पुलिस ने बचाई जान, लोगों से...

श्रावस्ती में खलिहान में मिला लावारिस नवजात:पुलिस ने बचाई जान, लोगों से पूछताछ; अस्पताल में इलाज जारी


श्रावस्ती में एक नवजात शिशु लावारिस हालत में मिला है। दरअसल भिनगा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सेमरा अकबरपुर के मजरा गोडियन पुरवा स्थित एक खलिहान के पास यह शिशु तेज धूप में पड़ा हुआ था। ग्रामीणों ने बच्चे के रोने की आवाज सुनी और तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही भिनगा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और नवजात को अपने संरक्षण में लिया।आस पास के लोगों से पूछताछ किया गया। वहीं पुलिस ने बिना देरी किए शिशु को सबसे पहले तेजी से संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा पहुंचाया। जहाँ पर अस्पताल में डॉक्टरों ने नवजात को एसएनसीयू (स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट) में भर्ती कर इलाज शुरू किया। चिकित्सकों के अनुसार, अब नवजात की स्थिति खतरे से बाहर है और उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की सक्रियता से समय रहते मासूम की जान बचाई जा सकी। पुलिस प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लिया है और जांच तेज कर दी है। नवजात को लावारिस छोड़ने वाले अज्ञात व्यक्ति की पहचान के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। इस अमानवीय घटना को लेकर क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। लोग उस निर्दयी मां को कोस रहे और तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments