Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बहराइच में घर में घुसकर चाचा-भतीजे को पीटा:पुराने विवाद में मारपीट, पुलिस...

बहराइच में घर में घुसकर चाचा-भतीजे को पीटा:पुराने विवाद में मारपीट, पुलिस ने जांच शुरू की


बहराइच के रुपईडीहा थाना क्षेत्र के देवरिया गांव में गुरुवार को पुराने विवाद के चलते दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस घटना में लाठी-डंडों के प्रहार से चाचा-भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए, जिससे गांव में तनाव फैल गया। पीड़ित लुकमान खां पुत्र छोटकऊ ने रुपईडीहा थाने में तहरीर दी है। उन्होंने आरोप लगाया है कि गांव के प्रधान मोहम्मद हनीफ खां, मुबारक खां, अजीजुल और राहत ने पुरानी रंजिश के चलते उनके घर में घुसकर हमला किया। हमलावरों ने लुकमान खां और उनके चाचा को लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। लुकमान खां के अनुसार, आरोपी पक्ष गांव में दबंग प्रवृत्ति का है और अक्सर लोगों के साथ अभद्रता व मारपीट करता रहता है। घटना के बाद घायल पक्ष ने पुलिस से सुरक्षा और न्याय की गुहार लगाई है। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तहरीर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रुपईडीहा के प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह रावत ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर अभियोग पंजीकृत कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments