बहराइच जिले के हरदी थाना क्षेत्र के मेथौरा गांव (सीतापुर हाईवे) में गुरुवार रात एक अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे स्थित एक मकान की दीवार तोड़कर अंदर घुस गया। इस हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और लाखों का नुकसान हुआ। घटना के समय घर के बाहर महिलाएं बैठी थीं। ट्रक की चपेट में आने से विदेशी गुप्ता के साले की पत्नी पूजा गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें तुरंत मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। टक्कर इतनी भीषण थी कि मकान का टीन शेड और शौचालय का सोख्ता समेत बड़ा हिस्सा ढह गया। पीड़ित परिवार के अनुसार, इस घटना में लाखों रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। थानाध्यक्ष आलोक सिंह ने बताया कि पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।
बहराइच में बेकाबू ट्रक ने घर में मारी टक्कर:महिला गंभीर रूप से घायल, लाखों का नुकसान
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












