#बस्ती_न्यूज
लालगंज थाना क्षेत्र के देईसांड फीडर से जुड़े इलाकों में पिछले 48 घंटों से बिजली आपूर्ति बाधित है। तेज तूफान और मूसलाधार बारिश के कारण विद्युत व्यवस्था ठप हो गई थी, लेकिन अभी तक इसे बहाल नहीं किया जा सका है। जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में विद्युत कर्मियों की कमी के कारण बिजली बहाली का काम धीमा पड़ा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पर्याप्त कर्मचारी न होने की वजह से 48 घंटे बीत जाने के बाद भी विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई है। बिजली गुल होने से क्षेत्र के लोग अंधेरे में खाना बनाने को मजबूर हैं और उन्हें दैनिक जीवन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों में विद्युत विभाग के प्रति गहरा आक्रोश देखा जा रहा है। क्षेत्र में चर्चा है कि देईसांड फीडर पर पर्याप्त संख्या में विद्युत कर्मी मौजूद नहीं हैं। उच्च अधिकारियों को इसकी जानकारी होने के बावजूद कर्मचारियों की कमी बनी हुई है, जिससे बहाली में देरी हो रही है। कई स्थानों पर बिजली के खंभे टूट गए हैं। कर्मचारियों की कमी के कारण ग्रामीणों को स्वयं नए खंभे लगवाने और मरम्मत कार्यों में सहयोग करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि कर्मचारियों की पर्याप्त मात्रा में नियुक्ति न होने कारण के उन्हें यह कार्य मिलकर करना पड़ रहा है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
लालगंज में 48 घंटे से बिजली गुल:तूफान और कर्मचारियों की कमी से देईसांड फीडर प्रभावित
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












