भियांव, अंबेडकरनगर। विकास खंड भियांव परिसर में आमजन और कर्मचारियों की सुविधा के लिए यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, नेवादा कला शाखा की ओर से वाटर कूलर स्थापित कराया गया। इस पहल का उद्देश्य ब्लॉक परिसर में आने वाले लोगों को शुद्ध एवं शीतल पेयजल उपलब्ध कराना तथा ग्रामीण क्षेत्रों में बैंक की सामाजिक भागीदारी को बढ़ावा देना है।
वाटर कूलर के लोकार्पण के अवसर पर बैंक प्रबंधक सुभाष चंद्र का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में प्रधान बंदीपुर जय प्रकाश सिंह, ग्राम रंडोली के प्रधान रामसकल तिवारी, खंड विकास अधिकारी निरंजन प्रकाश, लेखाकार डॉ. पवन पाण्डेय, सहायक सांख्यिकीय अधिकारी भूपेंद्र सिंह, शक्ति सिंह, वरिष्ठ सहायक विजय कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि इस पेयजल सुविधा से प्रतिदिन ब्लॉक परिसर में आने वाले ग्रामीणों, कर्मचारियों और आगंतुकों को स्वच्छ एवं ठंडा पानी उपलब्ध होगा। साथ ही यह पहल यूनियन बैंक की सामाजिक जिम्मेदारी निभाने की दिशा में एक सराहनीय कदम है।
इस जनहितकारी कार्य को सफल बनाने में यूनियन बैंक के महाप्रबंधक राजेश कुमार, अयोध्या क्षेत्र प्रमुख अरुण कुमार श्रीवास्तव तथा ऋतुराज श्रीवास्तव की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। उपस्थित लोगों ने बैंक की इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनसेवा की दिशा में एक प्रेरणा दायी प्रयास बताया।
भियांव ब्लॉक परिसर में यूनियन बैंक ने लगाया वाटर कूलर, लोगों को मिलेगी शुद्ध पेयजल सुविधा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












