सिसवा कस्बे के चोखराज तुलस्यान सरस्वती विद्या मंदिर इंटरमीडिएट कॉलेज में शनिवार को यूपी बोर्ड के मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। इस प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम में इंटरमीडिएट और हाईस्कूल परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। समारोह का शुभारंभ प्रबंध समिति के कोषाध्यक्ष सत्यनारायण तुलस्यान ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा का लक्ष्य केवल उच्च पदों पर आसीन होना नहीं, बल्कि एक श्रेष्ठ समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाना है। विद्यालय प्रबंध समिति ने इंटरमीडिएट और हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह, प्रमाण पत्र और नकद पुरस्कार प्रदान किए। मेडल व प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया सम्मानित मेधावियों में इंटरमीडिएट के आदित्य रौनियार, शिवांग पाण्डेय, अंकित गुप्ता, श्रेया गुप्ता, रिशु मणि, अनुष्का शर्मा और ज्योति सिंह शामिल थे। हाईस्कूल वर्ग से आदित्य गिरि, अंकित कुमार, अनुराग खरवार, अंशिका त्रिपाठी, आंजनेय यादव, अजय कुशवाहा, अमन तिवारी, अनन्याज़ अभिषेक मिश्रा और अभिषेक को मेडल व प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य निरंकार सिंह ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रबंध तंत्र के अध्यक्ष वेदप्रकाश अग्रवाल, उपाध्यक्ष हरिराम भालोटिया, डॉ. महेंद्र त्रिपाठी, मनीष पांडेय, बृजेश तिवारी, मार्कंडेय दुबे, सत्येंद्र सिंह, आशुतोष दूबे, परमानंद पांडेय, उदय प्रकाश मिश्र, आदित्यनाथ त्रिपाठी, बीएल यादव, सिद्धार्थ द्विवेदी, संतोष त्रिपाठी, रजनीश पांडेय, मोनिका जायसवाल सहित शिक्षकगण और क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
सिसवा कॉलेज में यूपी बोर्ड के टॉपर सम्मानित:अतिथियों ने दिए मेडल, प्रमाण पत्र और नकद पुरस्कार
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












