वीरगंज से मल्हीपुर जाने वाले मुख्य मार्ग पर जलभराव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। सड़क किनारे नाली की व्यवस्था न होने के कारण हल्की बारिश में भी पानी सड़क पर जमा हो जाता है। इससे राहगीरों, मरीजों और स्कूली बच्चों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यह मार्ग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) तक जाने का प्रमुख रास्ता है, जहां दिनभर एंबुलेंस और मरीजों का आवागमन बना रहता है। ग्रामीणों के मुताबिक सड़क पर लंबे समय तक पानी भरा रहने से बाइक और साइकिल सवारों को काफी परेशानी होती है। कई बार लोग फिसलकर गिर चुके हैं। स्कूली बच्चों को भी इसी रास्ते से होकर स्कूल जाना पड़ता है, जिससे अभिभावकों की चिंता बढ़ गई है। बारिश के दौरान हालात और खराब हो जाते हैं और लोगों को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ता है। ग्रामीण रामलाल, नसीम अहमद और शिवकुमार ने बताया कि कई बार संबंधित अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं हो सका। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द नाली निर्माण कराने की मांग की है। वहीं ग्राम प्रधान ने बताया कि समस्या को गंभीरता से लेते हुए नाली निर्माण की योजना तैयार की जा रही है। जल्द ही कार्य शुरू कराया जाएगा, जिससे लोगों को जलभराव की समस्या से राहत मिल सके।
वीरगंज CHC सड़क बनी बारिश में तालाब:मरीज और स्कूली बच्चे सबसे ज्यादा प्रभावित, जल्द मरम्मत की मांग
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












