Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)पांच गांवों को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग जर्जर:शिकारी चौरा में धूल और...

पांच गांवों को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग जर्जर:शिकारी चौरा में धूल और झटकों के बीच सफर को मजबूर ग्रामीण


श्रावस्ती के ग्रामीण इलाकों में बेहतर सड़कों के सरकारी दावों के बीच शहादत नगर, गणेशपुर, रानीपुर, इंसान पुरवा और सिटकहना को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग बदहाली का शिकार है। यह सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार यह मार्ग पांच गांवों की लाइफलाइन है, लेकिन सड़क पर डामर का नामोनिशान नहीं है। पूरा रास्ता कच्चा और ऊबड़-खाबड़ हो गया है। हल्के वाहन गुजरने पर भी धूल का गुबार उठता है, जिससे पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि खराब सड़क के कारण सबसे ज्यादा परेशानी बीमारों और बुजुर्गों को हो रही है। एम्बुलेंस और अन्य जरूरी वाहन गांव तक पहुंचने में हिचकोले खाते हैं, जिससे मरीजों की हालत बिगड़ने का खतरा बना रहता है। स्कूली बच्चों को भी रोजाना इसी रास्ते से गुजरना पड़ता है। धूल और खराब सड़क के कारण उनके स्वास्थ्य और पढ़ाई दोनों पर असर पड़ रहा है। किसानों को अपनी उपज मंडी तक पहुंचाने में कठिनाई हो रही है। खराब सड़क के कारण वाहनों का रखरखाव खर्च भी बढ़ गया है, जिससे आर्थिक नुकसान हो रहा है। स्थानीय निवासी जुबेर, अतीक, सुरेश, जर्रार और सैलून सहित अन्य ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द सड़क निर्माण की मांग की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments