Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)पगार के निखिल बने उप कुलसचिव:नौकरी के साथ की UPPSC की तैयारी,...

पगार के निखिल बने उप कुलसचिव:नौकरी के साथ की UPPSC की तैयारी, हरैया तहसील में संग्रह अमीन थे

#बस्ती_न्यूज

कप्तानगंज थाना क्षेत्र के छोटे से गांव पगार के होनहार निखिल श्रीवास्तव ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की सहायक कुलसचिव परीक्षा-2024 में सफलता हासिल कर उप कुल सचिव (सब रजिस्ट्रार) का प्रतिष्ठित पद प्राप्त किया है। आयोग द्वारा 28 अप्रैल 2026 को जारी अंतिम परिणाम में 39 पदों के सापेक्ष उनका चयन हुआ। इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। निखिल के पिता चंद्रकांत लाल श्रीवास्तव हरैया तहसील में संग्रह अमीन के पद पर कार्यरत हैं, जबकि माता कुसुम श्रीवास्तव गृहिणी हैं। उनकी पत्नी नेहा श्रीवास्तव प्रयागराज के एक प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका हैं। पूरा परिवार शिक्षा और सेवा के क्षेत्र में योगदान दे रहा है। निखिल की सफलता की कहानी संघर्ष और मेहनत की मिसाल है। उन्होंने गांव के प्राथमिक विद्यालय से पढ़ाई शुरू की और वर्ष 2003 में हाईस्कूल तथा 2005 में इंटरमीडिएट औद्योगिक विकास इंटर कॉलेज, बिहरा से पास किया। इसके बाद 2008 में प्रयागराज विश्वविद्यालय से स्नातक करने के बाद उनका चयन रक्षा मंत्रालय में ऑडिटर के पद पर हुआ। वर्तमान में वे जम्मू में कार्यरत हैं। सरकारी नौकरी के साथ UPPSC की तैयारी जारी रखते हुए सफलता हासिल करना उनकी विशेष उपलब्धि मानी जा रही है। उनकी इस सफलता पर क्षेत्र के कई गणमान्य लोगों ने बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments