बेलरायां-खीरी,21 जून(तरुणमित्र)। उत्तर निघासन रेंज बेलरायां के वनकर्मियों ने एक माह से खेत,गांवों में आंतक का पर्याय बने चार तेंदुए को पिंजड़ों में कैद किया है।इससे ग्रामीणों ने राहत की सांस लेना शुरू किया है।
उत्तर निघासन रेंज बेलरायां के रेंजर भूपेंद्र सिंह ने बताया कि करीब दो माह से वनों के पड़ोस खेत,गांवों में जंगली हिंसक जानवरों की चहलकदमी बनी हुई थी।इससे ग्रामीणों ने खेतों,गांवों में आवागमन बंद कर कर घरों में जगराता शुरू कर दिया था।
इस दौरान 22 मई को ग्रामीणों की सूचना पर वनकर्मियों की टीम ने ग्राम पंचायत मुर्तिहा के कटैला फार्म के खेत मे पिंजड़ा लगाकर तेंदुए को कैद किया है।इसी तरह 25 मई को टीम ने ग्राम सहजना में पिजड़ा लगाकर तेंदुए को कैद किया है।नो जून को वनकर्मियों ने ग्राम पंचायत भिडोरी के ग्राम बाबूपुरवा के खेत में पिंजड़ा लगाकर तेंदुए को गिरफ्त में लिया है।इसी तरह 21 जून को वनकर्मियों ने ग्राम पंचायत सहजना के वीरबाबा मंदिर पड़ोस पिंजड़ा लगाकर तेंदुए को पकड़कर जंगल मे छोड़ दिया है।
ग्रामीणों ने बताया कि खेत,गांवों से पिंजड़ों में कैद हुए तेंदुए जंगलों से दुबारा वापस आकर चहलकदमी शुरू कर देते हैं,इससे नागरिकों का जीवन जीना दुश्वार हो गया है।












