Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्रावस्ती मे ग्रामीण जलभराव-जर्जर सड़क से परेशान, धरने पर बैठे:डीडीओ ने एक...

श्रावस्ती मे ग्रामीण जलभराव-जर्जर सड़क से परेशान, धरने पर बैठे:डीडीओ ने एक माह में सड़क दुरुस्त कराने का भरोसा दिया, गठित कमेटी जांच करेगी


श्रावस्ती के गिलौला के हुसैनपुर खुरुहरी गांव में मुख्य मार्ग पर जलभराव और जर्जर सड़क की समस्या से परेशान ग्रामीण सोमवार को धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर समस्या के स्थायी समाधान की मांग की। इसके बाद जिला विकास अधिकारी (डीडीओ) को ज्ञापन सौंपकर सड़क की मरम्मत और जल निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की। 10 साल पहले बनी सड़क, अब जगह-जगह गड्ढे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रज्ज्वल मिश्रा ने बताया कि गांव का मुख्य मार्ग करीब 10 वर्ष पहले बनाया गया था। निर्माण के बाद से सड़क की समुचित मरम्मत नहीं कराई गई। इसके चलते सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से मार्ग पर लगातार पानी भरा रहता है।
विद्यार्थियों और राहगीरों को हो रही परेशानी ग्रामीणों के अनुसार, जलभराव के कारण विद्यार्थियों, महिलाओं, बुजुर्गों और अन्य राहगीरों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि लंबे समय से समस्या बनी हुई है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों की ओर से इसका स्थायी समाधान नहीं कराया गया। जल निकासी और सड़क निर्माण की मांग ग्रामीणों ने ज्ञापन में तत्काल जल निकासी की व्यवस्था कराने, जर्जर सड़क की मरम्मत या पुनर्निर्माण कराने और भविष्य में जलभराव रोकने के लिए नाली का उचित इंतजाम करने की मांग की।
डीडीओ ने सर्वे के लिए समिति गठित करने का दिया आश्वासन डीडीओ ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि समस्या के समाधान के लिए एक समिति गठित कर पूरे गांव का सर्वे कराया जाएगा। समिति की रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सड़क को दुरुस्त कराने के लिए ग्रामीणों से करीब एक महीने का समय मांगा है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि तय समय में समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे शांतिपूर्ण तरीके से अपना आंदोलन जारी रखेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular