Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)घर के अंदर फंदे से लटका मिला युवक का शव:महराजगंज के अमसहा...

घर के अंदर फंदे से लटका मिला युवक का शव:महराजगंज के अमसहा गांव में घटना, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा


महराजगंज के घुघली थाना क्षेत्र के अमसहा गांव में सोमवार सुबह एक युवक का शव घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया। पुलिस ने पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान अमसहा गांव निवासी गिरजेश विश्वकर्मा पुत्र सोलहू के रूप में हुई है। बताया गया कि सोमवार सुबह घर में युवक का शव फंदे से लटका देखा गया। इसके बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग भी घटना की जानकारी होने पर मौके पर जुट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की सूचना मिलने के बाद घुघली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों तथा परिजनों से घटना के संबंध में जानकारी ली। जखीरा चौकी प्रभारी आशुतोष पाठक ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई जा रही है। मामले की जांच जारी है। पुलिस के अनुसार, अभी युवक की मौत के वास्तविक कारणों के बारे में स्पष्ट रूप से कुछ नहीं कहा जा सकता। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजह सामने आएगी। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular