निचलौल विकासखंड की ग्राम सभा कटहरी खुर्द में गोदाम के पास लगा हैंडपंप खराब होने से ग्रामीण भीषण गर्मी में पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। हैंडपंप खराब होने के कारण ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम सभा निवासी मनोज वर्मा ने बताया कि लगभग 10 दिन पहले उनकी माता का स्वर्गवास हो गया था। आज गोदाम के पास ही मुंडन संस्कार करवाना था, लेकिन यहां आने पर पता चला कि हैंडपंप काफी दिनों से खराब पड़ा है। उन्होंने बताया कि गांव में किसी परिवार में निधन होने पर यहीं पर मुंडन संस्कार किया जाता है, और ऐसे समय में हैंडपंप का खराब होना एक बड़ी समस्या है। ग्रामीणों के अनुसार, हैंडपंप खराब होने की जानकारी कई बार ग्राम प्रधान को दी गई थी, लेकिन अभी तक इसकी मरम्मत नहीं करवाई गई है। यह हैंडपंप काफी समय से खराब पड़ा है, जिससे दैनिक जीवन और सामाजिक रीति-रिवाजों में बाधा आ रही है। इस संबंध में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संतोष पासवान ने बताया कि हैंडपंप की मरम्मत ‘आजकल’ में करवा दी जाएगी।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
कटहरी खुर्द में हैंडपंप खराब, ग्रामीण परेशान:भीषण गर्मी में पीने के पानी और मुंडन संस्कार में बाधा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












