Homeदेश (National)'हम भारत जैसे नहीं है', पाकिस्तान के मंत्री ने TV पर देश...

‘हम भारत जैसे नहीं है’, पाकिस्तान के मंत्री ने TV पर देश की बड़ी कमजोरी बता दी

पूरी दुनिया वैश्विक ईंधन संकट से जूझ रही है। खासकर एशियाई देशों पर गहरा असर देखने को मिल रहा है। पड़ोसी देश पाकिस्तान भी इससे अछूता नहीं है। वहां के पेट्रोलियम मंत्री अली परवेज मलिक ने पाकिस्तान की ऊर्जा सुरक्षा से जुड़ी बड़ी कमजोरी का खुलासा किया है। मलिक ने स्वीकार किया कि पाकिस्तान के पास भारत की तरह रणनीतिक तेल भंडार नहीं है। अब सोशल मीडिया पर उनका यह बयान काफी वायरल है।

समा टीवी से बातचीत में पाकिस्तान के पेट्रोलियम मंत्री अली परवेज मलिक ने कहा, ‘हमारे पास कोई ऑयल रिजर्व नहीं हैं। हम तो कमर्शियल रिजर्व पर चलते हैं। उन्होंने आगे कहा कि हमारे पास स्ट्रैटेजिक रिजर्व यानी हुकूमत के रिजर्व नहीं है।’

पाकिस्तान के पास 5 से 7 दिन का रिजर्व

उन्होंने आगे कहा कि हमारे यहां रिफाइनरी लाइसेंस के मुताबिक क्रूड रखती हैं। क्रूड 5 से 7 दिन का होता है। इसके बाद ओएमसीज के पास 20 से 21 दिन के रिफाइन प्रोडक्ट होते हैं। हम इंडिया की तरह नहीं है कि 60 से 70 दिन का रिजर्व अपने एक हस्ताक्षर के साथ जारी कर सके।

यह भी पढ़ें: आपके फोन पर भी अचानक बजने लगा इमरजेंसी सायरन, घबराएं नहीं, असली बात जानिए

अली परवेज मलिक का कहना है कि भारत के पास सिर्फ 600 अरब डॉलर का रिजर्व ही नहीं है, बल्कि वह रणनीतिक रिजर्व भी रखता है। उन्होंने आगे बताया कि यह भारत को संकट से निपटने में मदद करता है। यह भी बताया कि भारत के पास संकट से निपटने की खातिर वित्तीय गुंजाइश भी थी।

पाकिस्तान में 42.7 फीसद तक पेट्रोल मंहगा

बता दें कि ईरान युद्ध और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के बंद होने के बाद से कच्चे तेल की कीमतें 126 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई है। पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमतों में 42.7 फीसद और डीजल के मूल्य में 54.9 फीसद का इजाफा हुआ है। अभी पाकिस्तान में पेट्रोल 458.40 पाकिस्तानी रुपये और डीजल 520.35 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर की दर से मिलता है।

यह भी पढ़ें: पहाड़ों पर मिल रहा पेट्रोल, यूपी में किल्लत, चूक कहां हो रही है?

गरीबों को पर सबसे बड़ी मार

पाकिस्तान में ईंधन की बढ़ती कीमत का खामियाजा गरीबों को उठाना पड़ रहा है। देश की 24 करोड़ आबादी में करीब 25 फीसद जनता गरीबी से जूझ रही है। महंगे ईंधन ने इनके सामने कई संकटों को जन्म दिया है।


RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments